पूर्वी शिहभूम (धाल राजाओं की भूमि)

 धाल राजाओं की भूमि,अंग्रेजों का प्रवेश

 द्वार(पूर्वी सिंहभूम)

         

स्थापना          16 जनवरी 1990

मुख्यालय        जमशेदपुर
          


कुल क्षेत्रफल        3533 वर्ग किलोमीटर

कुल जनसंख्या      2293919

वाहन निबंधन संख्या      JH-05

अनुमंडलों की संख्या       2 (धाल भूम,घाटशिला)

वर्तमान समय में अनुमंडलों की संख्या    11 (बोडाम,पटमदा,गोलमुरी, सह जुगसलाई,पोटका,घाटशिला, मुसाबनी,डुमरिया, गुडा बांदा,धाल भूमगड़, चाकुलिया,बहरागोड़ा)

विधान सभा क्षेत्रों की संख्या    6 (घाटशिला,पोटका, बहरागोड़ा,जुगसलाई,पूर्वी जमशेद,पश्चिमी जमशेद)

लोकसभा संसदीय क्षेत्र         1(जमशेदपुर)

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • पूर्वी सिंहभूम को जिले के रूप में मान्यता 16 जनवरी 1990 को मिली जब सिंहभूम जिले को काट कर दो जिले पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम बनाए गए।
  • आदिकाल में यहां अधिक संख्या में अर्थात शेर विचरण किया करते थे इसलिए इस क्षेत्र को सिंहभूम नाम दिया गया।
  • 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित तथा 193 वर्ग किलोमीटर में फैले दलमा अभयारण्य की स्थापना 1975 ईस्वी में हुई थी इसे हाथियों के लिए भारत का प्रथम गज आरक्ष्य 2001 ईस्वी में घोषित किया गया। दलमा गज आरक्ष्य में पक्षियों का भी एक बहुत बड़ा बसेरा है यह झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी अभयारण्य है और इसका नाम विंईग है। यहां पर भगवान शिव का भी एक  मंदिर है।
  • जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसाई जमशेदजी नौसरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। 1960 में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले साकची नामक एक आदिवासी गांव हुआ करता था। यहां की मिट्टी काली होने के कारण यहां पहला रेलवे स्टेशन कालीमाटी के नाम से बना जिससे बाद में बदलकर टाटानगर कर दिया गया। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खर कई तथा स्वर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहां आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया।
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ,जमशेदपुर (रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी आर आई टी) के नाम से जाना जाता था इसकी स्थापना 1960 में की गई थी तथा 27 दिसंबर 2002 को इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में स्तरोंउत्तन किया गया था।
  • जेवियर श्रमिक प्रबंधन संस्थान (एक्स एल आर आई), जमशेदपुर भारत के सर्वोच्च प्रबंधन संस्थानों में से एक है जिसकी स्थापना 1949 ईस्वी में सोसाइटी ऑफ़ जीसस द्वारा की गई थी।
  • जमशेदपुर को इस्पात नगरी तथा भारत का पिट्सबर्ग कहा जाता है।
  • पूर्वी सिंहभूम झारखंड का समुद्र से निकटतम जिला है।
  • जिले में तांबा कारखाने घाटशिला ,मुसाबनी, राखा तथा सूरदा में स्थित है।
  • जिले के कोढ़ार-कोचा में सोने का समृद्ध भंडार है
  • जिले के गुड़ा बंधा क्षेत्र में पन्ना पाया जाता है।
  • चाकुलिया बांस उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है।
  • जमशेदपुर स्थित जुबली पार्क का निर्माण मैसूर स्थित वृंदावन गार्डन की तर्ज पर किया गया है।
  • कीनन स्टेडियम को पूर्व में टेंपल ग्राउंड के नाम से जाना जाता था।
  • जीने में जादूगोड़ा में यूरेनियम की खान है। नरवा पहाड़ में भी यूरेनियम पाया जाता है।
  • जमशेदपुर स्थित हवाई अड्डे का नाम सोनारी हवाई अड्डा है।
  • फूल्डूंगरी का सरहुल मेला जिले में काफी प्रसिद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धनबाद

2022 में बढ़ेगी work from Home.

सादगी का महत्व (न्याय मूर्ति रानाडे )